Headlines

सरकारी अस्पताल में सफाईकर्मी ने मरीज को बांधी पट्‌टी:गुरदासपुर में वीडियो आया सामने, एसएमओ बोले- सीनियर्स की मदद कर सकता है




गुरदासपुर के सिविल अस्पताल से दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें से एक वीडियो में इमरजेंसी रूम में ग्रेड-फोर एक कर्मचारी मरीज को पट्टी बांधते दिख रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा रखे गए नींव के पत्थर के नीचे गंदगी फैली हुई नजर आ रही है। इन दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) गुरप्रीत सिंह ने अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रेड-फोर कर्मचारी मरीज को टांके नहीं लगा रहा था, बल्कि उसे मरहम लगा रहा था। अपने सीनियर्स की मदद कर सकते हैं सफाई कर्मचारी : एसएमओ SMO गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मरीज को टांके लगे हुए कई दिन हो गए थे। उन्होंने यह भी साफ किया कि ग्रेड-फोर कर्मचारी अपने सीनियर्स को पट्टी बांधने में मदद कर सकते हैं। अस्पताल में गंदगी के वीडियो पर SMO ने कहा कि वहां निर्माण कार्य चल रहा था। इसी वजह से उस जगह पर कचरा फैला हुआ था। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत गंदगी और कचरा साफ कर दिया गया है। जो बचा हुआ कचरा है, उसे भी जल्द ही साफ कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *