Headlines

नूंह में सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस का समर्थन:तेड़िया बोले-कर्मचारियों की आवाज दबाने के बजाय सुनें, नगर पालिका का घेराव करेगी युवा कांग्रेस




नूंह जिले की पुन्हाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल कई दिनों से चल रही है। अब यह धीरे-धीरे राजनीतिक रंग ले रही है। गुरुवार को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुबीन खान तेड़िया धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को पूरा समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए और कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। मुबीन खान तेड़िया ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था के लिए बहुत अहम हैं। गर्मी हो या बरसात, ये कर्मचारी शहर को साफ रखने की अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। लेकिन आज वही कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करना गलत है। तेड़िया ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए तेड़िया ने उनकी मांगों का समर्थन किया। इनमें वेतन बढ़ोतरी, पक्की भर्ती और मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने सरकार और नगर पालिका प्रशासन से तुरंत बातचीत कर समस्या सुलझाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सही फैसला नहीं लिया गया, तो युवा कांग्रेस आंदोलन में पूरा साथ देगी। जरूरत पड़ने पर नगर पालिका का घेराव कर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनकी लड़ाई जोरदार तरीके से उठाई जाएगी। ‘कर्मचारियों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याएं सुननी चाहिए’ मुबीन खान तेड़िया ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याएं सुननी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से मांगें उठाने के बाद भी समाधान न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। मुबीन खान तेड़िया पहले भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। 29 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नूंह कार्यक्रम से पहले पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद किया था। अब सफाई कर्मचारियों के धरने में पहुंचकर समर्थन देने और नगर पालिका घेराव की चेतावनी से पुन्हाना में राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। आने वाले दिनों में कर्मचारियों का आंदोलन क्या मोड़ लेता है, इस पर सबकी नजर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *