Headlines

प्रणय मर्डर केस में पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सांसद:चंदेश्वर चंद्रवंशी ने JDU-रालोमो नेताओं के साथ की मुलाकात




नवादा के हिसुआ में प्रणय कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के नेतृत्व में जदयू और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। 20 से 30 हथियारबंद युवक ने की फायरिंग इस प्रतिनिधिमंडल में दरभंगा के जदयू विधायक राजेश मंडल उर्फ ईश्वर मंडल, जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद, जदयू प्रदेश सचिव राजीव रंजन पटेल और रालोमो के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी शामिल थे। बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब टीएस कॉलेज के पास प्रणय की बाइक एक बुलेट और स्कॉर्पियो गई थी। इसके बाद विवाद हुआ। कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था। हालांकि, आरोप है कि कुछ देर बाद 20 से 30 हथियारबंद युवक ब्रेजा, स्कॉर्पियो और बुलेट से पांचू गढ़ मोहल्ले पहुंचे। उन्होंने वहां फायरिंग कर दी। गोली लगने से शिक्षक मनीष भारती के 24 वर्षीय बेटे प्रणय कुमार भारती की मौत हो गई। इस घटना में चंदन कुमार और अखिलेश कुमार के घायल होने की भी खबर है। जांच के लिए एसआईटी भी बनाई गई घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव रखकर हिसुआ-नवादा मुख्य मार्ग को कई घंटे तक जाम रखा। पुलिस ने घटनास्थल से वाहन जब्त किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव और एसपी अभिनव धीमान हिसुआ पहुंचे थे। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी भी बनाई गई है। परिजनों से मुलाकात के बाद पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने घटना को दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। नेताओं ने उठाए कई सवाल प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि घटना की पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी जाएगी। नेताओं ने यह सवाल भी उठाया कि मुख्य आरोपी सीसीए का अभियुक्त होने के बावजूद खुलेआम कैसे घूम रहा है। उन्होंने फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती समेत कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और समाज के लोग भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *