Headlines

कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में युवक की मौत:कार ने बाइक को मारी टक्कर; अंडे सप्लाई कर घर लौट रहा था




कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (GT रोड) की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से कार लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान 29 साल के सागर निवासी खानचंद मंडी शाहाबाद के रूप में हुई। सागर शहर में अंडे सप्लाई करने का काम करता था। सागर 4 भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सागर अंडे की सप्लाई देकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अंडों की सप्लाई कर लौट रहा था रवि कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई सागर बाइक पर अंडों की सप्लाई करने का काम करता था। दिन में सागर अपनी बाइक पर रतनगढ़ गाव में अंडों की सप्लाई करने गया था। सप्लाई करने के बाद सागर शाहबाद लौट रहा था। दोपहर करीब सवा 2 बजे सागर GT रोड पर सर्विस लेन पर वैद्य एन्क्लेव के सामने पहुंचा। कार ने मारी बाइक में टक्कर रवि ने बताया कि इसी दौरान एन्क्लेव की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। ड्राइवर ने सीधी टक्कर सागर की बाइक में मार दी। कार की टक्कर लगते ही सागर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद ड्राइवर ने कार नहीं रोकी, बल्कि कार को गलत साइड से रतनगढ़ गांव की तरफ भगा ले गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सागर को सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *