Headlines

इंदौर में तीन वाहन चालकों पर एफआईआर:वन-वे में गलत दिशा में गाड़ियां खड़ी कर बिगाड़ रहे थे यातायात




इंदौर में यातायात नियमों की अनदेखी कर दूसरे वाहन चालकों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। 3 सितंबर को यातायात पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और यातायात बाधित करने वाले तीन वाहन चालकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराई। इनमें दो मामले कालानी नगर चौराहे और एक मामला विजयनगर चौराहे का है। कालानी नगर में वन-वे में खड़े कर दिए वाहन पुलिस ने यातायात बाधित करने और खतरनाक स्थिति पैदा करने वाले पंकज ठाकुर और ऋषि यादव के खिलाफ एरोड्रम थाने में अपराध दर्ज कराया। दोनों बाइक नंबर MP09XT8171 और MP09X5583 पर कारवाई की गई। रेड सिग्नल में स्कूटी खड़ी कर रास्ता रोका दूसरी कार्रवाई विजयनगर चौराहे पर हुई। यहां शाम करीब 4:50 बजे स्कूटी नंबर MP09DS0608 लेकर आ रहे श्रेयांश दुबे रेड सिग्नल के दौरान सामने से आ रहे वाहनों के बीच स्कूटी खड़ी कर रहा था। इससे यातायात बाधित हो रहा था और अन्य वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की स्थिति बन रही थी।यातायात पुलिस ने मामले में विजयनगर थाने में श्रेयांश दुबे के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध कराया। लोडिंग वाहन पर कारवाई यातायात जोन-1 की टीम बीट भ्रमण और यातायात व्यवस्था के दौरान दीपमाला चौराहा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर लवकुश डबल डेकर ब्रिज पर टाटा इंट्रा V-10 लोडिंग वाहन नंबर MP09CJ1105 पर पड़ी। चालक वाहन को निर्धारित दिशा के विपरीत हेवी ट्रैफिक के बीच तेज गति से चला रहा था। चालक की लापरवाही से सड़क पर गंभीर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *