Headlines

सहरसा-जोगबनी-दानापुर वंदे भारत का पाटलिपुत्र में स्टॉपेज:रेलवे बोर्ड ने प्रायोगिक आधार पर दी मंजूरी, कोसी-सीमांचल के यात्रियों को मिलेगी सुविधा




कोसी और सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सहरसा से होकर जोगबनी और दानापुर के बीच चलने वाली जोगबनी-दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26301/26302) अब पाटलिपुत्र जंक्शन पर भी रुकेगी। रेलवे बोर्ड ने इस ठहराव को प्रायोगिक आधार पर मंजूरी दे दी है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे को निर्देश जारी किए गए हैं। पाटलिपुत्र जंक्शन पर वंदे भारत के ठहराव की मांग राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज कुमार झा ने की थी। उन्होंने 23 जुलाई 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस ट्रेन के ठहराव की मांग की थी। पटना के जाम से भी राहत मिलेगी मामले की समीक्षा के बाद रेलवे बोर्ड ने 12 अगस्त 2026 को दोनों दिशाओं में ठहराव की मंजूरी दे दी। अब इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। इस फैसले से सहरसा समेत कोसी क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर पश्चिमी पटना, दीघा, बोरिंग रोड, आशियाना और गोला रोड क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब वंदे भारत पकड़ने के लिए दानापुर तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और पटना के जाम से भी राहत मिलेगी। जोगबनी से दानापुर जाने वाली वंदे भारत फारबिसगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, बनमनखी, दौराम मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, सलौना, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन दानापुर जाएगी। यात्रा और अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद वापसी में भी पाटलिपुत्र जंक्शन पर ट्रेन का ठहराव होगा। सहरसा के व्यापारी और आम लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है। रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों को पाटलिपुत्र स्टेशन पर टिकट बिक्री और यात्रियों की संख्या पर नजर रखने का निर्देश दिया है। प्रायोगिक अवधि के दौरान यात्रियों की प्रतिक्रिया और टिकट बिक्री के आधार पर इस ठहराव को नियमित करने पर आगे फैसला लिया जाएगा। इस नई व्यवस्था से सहरसा और आसपास के क्षेत्रों से पटना जाने वाले छात्रों, व्यापारियों, मरीजों और अन्य यात्रियों के लिए यात्रा और अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *