![]()
जोधपुर नगर निगम के चुनावों में गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर के वार्डों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। शहर के 19 वार्ड ऐसे हैं, जहां पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। जबकि 23 वार्ड ऐसे हैं, जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यानी वहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय या फिर अन्य दल के प्रत्याशी दोनों दलों की जीत का समीकरण बिगाड़ सकते है। सबसे बड़ी चुनौती वार्ड नंबर 47 में भाजपा और कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की है। यहां कुल 13 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें से 9 निर्दलीय, एक-एक भाजपा और कांग्रेस और बाकी एक-एक आरएलपी और आप का प्रत्याशी है। कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने बचाए शहर की हॉट सीट वाले वार्ड वहीं नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बागियों को मनाने वाला टास्क कई हद तक पूरा हुआ। शहर की हॉट सीटों और बड़े चेहरे वाले प्रत्याशियों की वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। इनमें वार्ड नंबर 25 और वार्ड नंबर 40 है। 25 नंबर वार्ड से भाजपा ने प्रत्याशी के तौर पर पूर्व यूआईटी चेयरमैन कमलेश पुरोहित को उतारा है। उनके सामने कांग्रेस से 27 साल के आनंद राठी हैं, जिनका पहला चुनाव है। सबसे बड़ी कांटे की टक्कर वार्ड नंबर 40 से है, जहां से भाजपा की ओर से पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सालेचा और कांग्रेस से पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व पार्षद नरेशचंद्र जोशी चुनाव लड़ रहे है। इस वार्ड से दोनों ही उम्मीदवार है। वहीं 42 नंबर वार्ड, जहां भाजपा से मेघराज लोहिया और कांग्रेस से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, इनके अलावा यहां से दो निर्दलीय उम्मीदवार और मैदान में है। वार्ड नंबर 47 में सबसे ज्यादा प्रत्याशी शहर के वार्ड नंबर 47 में सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इस वार्ड से 9 निर्दलीय भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को टक्कर देंगे। इस वार्ड से आप और आरएलपी के भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 3 से भी 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वहीं वार्ड नंबर 48 और 73 से 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इधर, बीजेपी ने गुरुवार को निकाय चुनावों को लेकर संकल्प पत्र जारी किया। लघु उद्योग भारती के ऑफिस में इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि सरकार निकाय चुनावों में शहरी विकास पर फोकस करेगी। जोधपुर में खास तौर पर पर्यटन, पानी की समस्या के निस्तारण, ट्रेन और रेल कनेक्टिविटी के साथ ही सीवरेज और दूसरे बड़े प्रोजेक्ट पर फोकस करेगी। यहां देखें पूरी लिस्ट…किस वार्ड में कौन प्रत्याशी…
Source link
जोधपुर के 19 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर:23 में त्रिकोणीय मुकाबला; वार्ड-47 में 13 उम्मीदवार; देखें किस वार्ड में किसके बीच मुकाबला
