Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, आज-कल भारी बारिश के आसार:तापमान 0.1 डिग्री गिरा, डैम खतरे के निशान से नीचे; मानसून सीजन में 34% कम बारिश




पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदलने से कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। आज (4 सितंबर) को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। राज्य का अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री गिरा है और बठिंडा में सबसे अधिक 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 सितंबर को बारिश का जोर रहेगा। इसके बाद भी बारिश की संभावना है, लेकिन कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, मानसून सीजन में बारिश सामान्य से 34% कम हुई है। चंडीगढ़ समेत कई जिलों में बारिश मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में एक-दो जगह बारिश के आसार हैं। जबकि वीरवार को पठानकोट में एक एमएम, लुधियाना में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि चंडीगढ और लुधियाना में बारिश हुई, लेकिन वह रिकॉर्ड नहीं हो पाई। 9 सितंबर तक बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार उत्तर हरियाणा में बने चक्रवाती सिस्टम और मानसून ट्रफ के असर से पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। पंजाब में 9 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों को गर्मी व स उमस से राहत मिलेगी। बारिश होने से बिजली की मांग घटी पंजाब में बिजली की कुल मांग 11,944 मेगावाट रही, जबकि राज्य में 3,799 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। 8,146 मेगावाट बिजली ड्रॉ की गई, जो तय शेड्यूल से 68 मेगावाट ज्यादा रही। बिजली की फ्रीक्वेंसी 50 हर्ट्ज दर्ज की गई। हालांकि वीरवार को दिन में बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट से अधिक पहुंच गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *