![]()
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से गृह विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) द्वारा जारी आदेशों के तहत राज्य के 30 आईपीएस (IPS) और एचपीएस (HPS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। विकास अरोड़ा (IPS 1998) को ADGP/एडमिनिस्ट्रेशन (PHQ) पंचकूला के साथ ADGP/साइबर, टेलीकॉम व IT तथा निदेशक SCRB (हरियाणा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमिताभ सिंह ढिल्लों (IPS 1997) को ADGP/मॉडर्नाइजेशन एंड वेलफेयर के साथ-साथ ADGP/ERSS और ट्रैफिक एवं हाईवे (हरियाणा) की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। अश्विन (IPS 2006) को केंद्र सरकार से वापसी के बाद इन्हें IGP, करनाल रेंज लगाया गया है। साथ ही IGP, HAP मधुबन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अशोक कुमार (IPS 2006) IGP, PTC सुनारिया की कमान सौंपी गई है। नीतिश अग्रवाल (IPS 2017) DCP, क्राइम (गुरुग्राम) नियुक्त किए गए हैं। दीप्ति गर्ग (IPS 2020) SP पानीपत, मयंक मिश्रा (IPS 2020) SP भिवानी करण गोयल (IPS SL-2025) SP करनाल, मेधा भूषण (IPS 2019) SP पलवल नियुक्त की गई हैं। दीपक कुमार जवारिया (IPS 2019) SP, लॉ एंड ऑर्डर तथा S.P. ERSS पंचकूला की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है।
Source link
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:30 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले, करनाल के SP और IG भी बदले, बिजारनिया अब एसटीएफ संभालेंगे
