अशोकनगर में 24 घंटे से लगातार रिमझिम:चंदेरी में सबसे ज्यादा 69 मिमी बारिश रिकॉर्ड, मुंगावली में सामान्य से अधिक




अशोकनगर जिले में गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। लगातार हल्की बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में कुल 52.50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश चंदेरी में 69 मिलीमीटर हुई है। इसके बाद मुंगावली में 44 मिलीमीटर, अशोकनगर में 32 मिलीमीटर और ईसागढ़ में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। गुरुवार सुबह से मौसम बदला, बादल छाए और हल्की बारिश शुरू हो गई। इस साल बारिश के सीजन में यह पहली बार है जब 24 घंटे तक लगातार बारिश हुई है। इससे पहले सीजन में लगातार दूसरे दिन तक बारिश नहीं हुई थी। हालांकि, हल्की बारिश के कारण नदी-नालों में पानी कम ही पहुंचा है। मौसम विभाग ने जिले में एक-दो दिन और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। जिले में अब तक 638 मिली बारिश
जिले में अब तक कुल 638 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा मुंगावली में 881 मिमी बारिश हुई है, जबकि वहां सामान्य बारिश का कोटा 800 मिमी है। मुंगावली में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके बाद चंदेरी में 765 मिमी बारिश हुई है। हालांकि, चंदेरी में सामान्य बारिश का कोटा 1000 मिलीमीटर है। इस बार अब तक हुई बारिश सामान्य कोटे से काफी कम है। वहीं, ईसागढ़ में 456 मिमी बारिश हुई है, जबकि वहां सामान्य बारिश का कोटा 878 मिमी है। यहां भी सामान्य से आधी बारिश हुई है। अशोकनगर में अब तक 450 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश का कोटा 850 मिमी है। सामान्य बारिश होने के लिए अभी 400 मिलीमीटर बारिश की और जरूरत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *