Headlines

बठिंडा के गांव में एक ही दिन में 4 मौतें:सभी को हार्ट अटैक आया, इनमें पुलिसकर्मी और पूर्व पंच भी शामिल




बठिंडा के कोट शमीर गांव में एक ही दिन में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, मौत की असली वजह मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। मृतकों में पूर्व पंच समेत दो युवा भी शामिल हैं। मृतकों में पूर्व पंच गुरजंट सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह उर्फ गेली और गांधी प्रजापत शामिल हैं। इनमें गुरमेल सिंह उर्फ गेली और गुरप्रीत सिंह युवा थे, जबकि गुरजंट सिंह और गांधी प्रजापत उम्रदराज थे। गुरप्रीत को पिता की जगह नौकरी मिली थी मृतकों में शामिल गुरजंट सिंह खेती-बाड़ी का काम करते थे। वह गांव के पूर्व पंच भी रह चुके थे। वहीं, गुरमेल सिंह उर्फ गेली इलेक्ट्रिकल मैकेनिक का काम करते थे। गुरप्रीत सिंह के पिता अंग्रेज सिंह का कुछ साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद गुरप्रीत सिंह को अपने पिता की जगह पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। गुरप्रीत सिंह और गुरमेल सिंह उर्फ गेली दोनों युवा थे। पूर्व पार्षद बोले- चारों गांव की सेवा करते थे गांव कोट शमीर के पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पमा ने कहा कि गांव में चार लोगों की मौत बहुत दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि चारों लोग हर समय गांव की सेवा करते थे। परमजीत सिंह पमा ने बताया कि इनमें दो लोगों की उम्र 50 साल से अधिक थी, जबकि दो की उम्र 50 साल से कम थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन दो मृतकों की उम्र कम थी, उनके परिवारों की मदद की जाए। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग गांव में खेती-बाड़ी का काम करते थे। फिलहाल चारों की मौत की असली वजह मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। ************* ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में बहुओं ने सास की अर्थी को दिया कंधा: मौत के बाद आंखें आई सेंटर को दान कीं, शरीर फिरोजपुर मेडिकल कॉलेज की टीम ले गई लुधियाना में महिला की मौत के बाद जब घर से उनकी अर्थी निकाली गई तो बहुओं ने एक नई मिसाल कायम की। दोनों बहुओं ने अपनी सास की अर्थी को आगे से अपने कंधों पर उठाया, जबकि दोनों बेटों ने पीछे से कंधा लगाकर मां को अंतिम विदाई दी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *