Headlines

अबोहर में दो गुटों के बीच पथराव:3 नाबालिग समेत 4 लोग घायल, एक युवक गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर




अबोहर शहर की जम्मू बस्ती में दो गुटों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद जमकर पथराव हुआ। इस घटना में तीन नाबालिग बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और मोहल्लावासियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, घायलों में जम्मू बस्ती निवासी नाबालिग विक्की, अमन और प्रिया शामिल हैं। तीनों रात के समय हुए पथराव में घायल हुए। वहीं उनके मामा पिंटू सुबह दोबारा हुए पथराव के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी घायल पक्ष का आरोप है कि परिवार के ही कुछ रिश्तेदारों ने रातभर उनके घर पर पथराव किया, जिससे घर में मौजूद बच्चों को चोटें आईं। सुबह फिर से पथराव होने पर पिंटू भी इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर मोहल्लावासी एकत्रित हो गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में बड़ी संख्या में लोग पूर्व पार्षद के नेतृत्व में नगर थाना नंबर-1 पहुंचे और थाना प्रभारी मनिंदर सिंह को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने पुलिस को घटना के वीडियो भी दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिल गई है और घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *