Headlines

जिला-पंचायत CEO ने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश:महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, मातृ वंदना योजना पर फोकस




रायपुर जिला पंचायत CEO कुमार बिश्वरंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति की स्थिति जानी गई। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने और लंबित कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में कुपोषण मुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या बढ़ाने और बच्चों व हितग्राहियों को पोषण सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। टेक होम राशन (THR) और हॉट कुक्ड मील (HCM) के वितरण की भी समीक्षा की गई। CEO ने व्यवस्था में लगातार सुधार बनाए रखने के निर्देश दिए। PMMVY के पात्र हितग्राहियों को मिले लाभ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के निर्धारित लक्ष्य की समीक्षा करते हुए CEO ने लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें समय पर लाभ दिलाया जाए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की नियमित निगरानी करने को कहा। स्वास्थ्य योजनाओं की रोजाना होगी समीक्षा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में CMHO, खंड चिकित्सा अधिकारियों और शहरी कार्यक्रम प्रबंधकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। उपलब्धि कम होने पर तत्काल कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य पूरा करने को कहा गया। स्वास्थ्य संस्थाओं की विकासखंड स्तर पर और विकासखंडों की जिला स्तर पर नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर, CMHO डॉ. मिथिलेश चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *