Headlines

लापता बच्ची को पुलिस ने दो घंटे में बरामद किया:घर से बिना बताए निकली थी 5 साल की बच्ची, परिजनों को सौंपा




कासगंज कोतवाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत तेजी से कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची को करीब दो घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों की ली मदद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बच्ची घर से बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश शुरू कर दी। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस टीम ने सोशल मीडिया, स्थानीय मीडिया और सामाजिक संगठनों के व्हाट्सएप ग्रुपों की भी मदद ली।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर तलाश जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची को आखिरी बार ईएमयू रेलवे रोड के पास देखा गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जारी है अभियान बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लापता बच्चों की तलाश और उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *