Headlines

गिलेस्पी बोले-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसे फैसले बदल रहा, जैसे पैंट:पूर्व कोच ने कहा- सलमान कैप्टन थे, अब बाहर; खिलाड़ियों में डर दिख रहा




पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने इंग्लैंड दौरे पर टीम के खिलाड़ियों के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट के फैसलों के कारण खिलाड़ी डर के माहौल में खेलते दिख रहे हैं। गिलेस्पी ने कहा- ‘पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया। टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चयनकर्ता रोज पैंट बदलने की तरह अपने फैसले बदल रहे हैं।’ पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच हारने के बाद 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। इनमें पहले मैच के कप्तान सलमान आगा भी शामिल थे। साथ ही हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया था। गिलेस्पी बोले- खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा गिलेस्पी ने कहा- ‘मुझे खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा है। यह इन खिलाड़ियों की रोजी-रोटी है। बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि वे डर के माहौल में खेल रहे हैं।’ उन्होंने सलमान अली आगा का उदाहरण देते हुए कहा- ‘सलमान पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम की कप्तानी करते हैं। इसके बाद दूसरे टेस्ट में टीम से बाहर हो जाते हैं और तीसरे टेस्ट से पहले घर भेज दिए जाते हैं। यह कैसे काम करता है?’ गिलेस्पी ने कहा- मैदान के बाहर स्थिरता जरूरी गिलेस्पी ने कहा कि मैनेजमेंट के फैसलें टीम को मैदान पर स्थिरता हासिल करने से रोक रहे हैं। उनके मुताबिक- अगर आप मैदान पर स्थिरता चाहते हैं तो मैदान के बाहर भी स्थिरता होनी चाहिए। यह बोर्ड, चयन और कोचिंग के स्तर पर भी जरूरी है।” सरफराज अहमद ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को कप्तान के तौर पर जीत दिलाई थी। उन्हें इस साल अप्रैल में पाकिस्तान का हेड कोच बनाया गया था। आकिब जावेद ने गिलेस्पी के स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया था पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर और हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट आकिब जावेद ने टेस्ट क्रिकेट में टीम की मौजूदा स्थिति के लिए गिलेस्पी की अगुआई वाले कोचिंग स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया था। पाकिस्तान ने अगस्त 2024 से अपनी पिछली 8 टेस्ट सीरीज में से सिर्फ 1 जीती है। इस दौरान गिलेस्पी के कोच रहते इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की सीरीज जीत भी शामिल है। पाकिस्तान के पास पिछले 3 साल में 6 टेस्ट कोच रहे हैं। गिलेस्पी ने कहा, “यह साफ है कि उनके पास चयन की कोई रणनीति नहीं है, खासकर आकिब जावेद के नेतृत्व में। वे रोज पैंट बदलने की तरह अपना मन बदलते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “जिन खिलाड़ियों को टीम से हटाया गया, उन्हें इसकी जानकारी परिवार और दोस्तों या मीडिया के जरिए मिली। यह कितना बेइज्जत करने वाला है?” गिलेस्पी ने कहा कि वह अब भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा, “वहां की प्रतिभा दुनिया में कहीं भी मौजूद प्रतिभा जितनी अच्छी है। इन खिलाड़ियों को मैदान के बाहर सिर्फ समर्थन की जरूरत है।” रिजवान, इमाम, सलमान सहित 7 खिलाड़ी बाहर इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है। लॉर्ड्स में 194 रन से हार के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले सोमवार को सात खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया। टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। 5 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका, सईम-फजल की वापसी टेस्ट टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं। इनके अलावा सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल भी टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को टेस्ट कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *