![]()
चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के बरवानी जिले के रहने वाले विजय राठौर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लेकर चंडीगढ़ में सप्लाई करने आया था। वह मध्य प्रदेश के मुख्य हथियार सप्लायर के कहने पर बदमाशों को हथियार पहुंचाता था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ में सक्रिय बदमाश भी भूमिगत हो गए हैं। ऑपरेशन सेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर चंडीगढ़ में पहुंचा है। टीम ने आरोपी विजय राठौर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना-31 में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आया पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के मुख्य हथियार सप्लायर के कहने पर चंडीगढ़ में हथियार पहुंचाने आया था। पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश का यह मुख्य सप्लायर जरूरत के मुताबिक चंडीगढ़ और आसपास के स्थानीय बदमाशों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाता था। पुलिस अब इस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मुख्य हथियार सप्लायर के दो साथी और हथियार सप्लायर मोनू उर्फ कंडू और राहुल उर्फ रैली को ऑपरेशन सेल पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। दोनों के कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए गए थे। विजय राठौर की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय बदमाशों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि कई स्थानीय बदमाश फिलहाल भूमिगत हो गए हैं। मुख्य सप्लायर की अब तलाश करेगा सेल पुलिस के मुताबिक विजय राठौर के पकड़े जाने के बाद मध्य प्रदेश का मुख्य हथियार सप्लायर भी छिप गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि विजय चंडीगढ़ में किन लोगों को हथियार देने आया था और इससे पहले कितनी बार हथियार पहुंचा चुका है।
Source link
चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल ने हथियार सप्लायर दबोचा:2 देसी पिस्टल और 4 कारतूस बरामद; मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप लेकर आया
