Headlines

बरनाला में हादसे के बाद इंसानियत शर्मसार:मृत युवक का मोबाइल चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद




बरनाला में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक का मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में बरनाला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का चोरी हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव पलासर निवासी सुखपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 21 अगस्त को उनके रिश्तेदार हरदीप सिंह धनौला रोड पर आवारा पशु से टकरा गए थे। हादसे में हरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस बोली- केस में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने मदद करने के बजाय मृतक का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद सुखप्रीत सिंह निवासी सेखा रोड, बरनाला और पवनदीप सिंह निवासी गांव बकरंदी, जिला बठिंडा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी किया मोबाइल बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *