Headlines

Sirsa Ankit Baliyan Murder Case


हरियाणवी कलाकार एवं सिंगर अंकित बालियान के बंतीखेड़ा गांव में उनके पिता व परिवार से मिलने पहुंचे मासूम शर्मा व अन्य कलाकार

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में कई तरह के आरोपों लगने के बाद आखिरकार 9वें दिन शुक्रवार को हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा यूपी के बनतीखेड़ा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अंकित के पिता सतबीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

.

मासूम शर्मा ने सफाई दी कि थ्रेट इश्यू के चलते पहले नहीं आ पाए। अंकित कभी-कभार उनके घर आता था। ज्यादातर मुलाकात पानीपत या शामली में ही होती थी। स्टूडियो में भी दोनों की बातचीत होती थी। मासूम के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी थे।

दरअसल, अंकित के पिता सतबीर सिंह और पत्नी स्वाति ने मासूम पर परिवार से संपर्क नहीं करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मासूम ने न फोन किया और न ही घर आकर शोक जताया। पिता ने सवाल उठाया था कि अगर मासूम की ओर से सब कुछ साफ है तो वह परिवार के दुख में शामिल होने के लिए घर क्यों नहीं पहुंचे।

अंकित बालियान के गांव बनतीखेड़ा में पहुंचे मासूम शर्मा व अन्य कलाकार

अंकित बालियान के गांव बनतीखेड़ा में पहुंचे मासूम शर्मा व अन्य कलाकार

सिंगर के परिवार से मुलाकात के बाद मासूम ने कहीं ये बातें

26 अगस्त को अंकित बालियान का मर्डर हुआ। 2 सितंबर को शोक सभा की, जिसमें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग नहीं पहुंचे थे। इससे बालियान के परिवार ने नाराजगी दर्ज कराई थी। बालियान परिवार से मुलाकात के बाद मासूम शर्मा ने मीडिया से बात की।

खतरा महसूस करने के सवाल पर बोले-खतरा की तो क्या बात करें, थ्रेट मिलना आम हो रही हैं। धमकी मिलने के सवाल पर बोले-हां मिली थी, थ्रेट मिली हैं।

  • क्राइम पर बोले- पहले थोड़ा बढ़ रहा था : यूपी की तरह हरियाणा में क्राइम के सवाल पर बोले-हां, हरियाणा का क्राइम रेट पहले थोड़ा बढ़ रहा था, लेकिन अब जिस हिसाब से सरकार काम कर रही है, उस हिसाब से थोड़ा कम हुआ है। गोगी गैंग की पोस्ट में दो और मर्डर करने की धमकी के सवाल पर मासूम बोले, मैंने कोई पोस्ट नहीं देखी है।
  • बदमाशी वाले गानों के सवाल पर भड़के : हरियाणा में गन कल्चर या क्राइम को बढ़ावा देने वाले गाने ट्रेंड में होने के सवाल पर सिंगर मासूम भड़क गए। बोले- मैंने अभी तत्वदर्शी गाना बनाया है और उसे सुन लेना।
  • बालियान परिवार के आरोपों पर सफाई : बालियान परिवार द्वारा हरियाणा कलाकारों की ओर से सांत्वना न मिलने और मासूम शर्मा को लेकर नाराजगी के सवाल पर बोले-अगर किसी के घर का जवान बच्चा जाता है तो दु:ख तो होता ही है। उसकी भरपाई भी कोई नहीं कर सकता।
अंकित बालियान के घर पहुंचे मासूम शर्मा और साथ में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

अंकित बालियान के घर पहुंचे मासूम शर्मा और साथ में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

मंत्री ने कहा-मेरे साथ चलना तो सिक्योरिटी इश्यू नहीं रहेगा

अंकित बालियान के हरियाणवी इंडस्ट्री में लंबे समय से काम करने के बावजूद उनके निधन पर हरियाणवी कलाकारों के न आने के सवाल पर मासूम शर्मा बोले-और साथी कलाकार भी आए थे। मैं इसलिए नहीं आ पाया कि मुझे कुछ थ्रेट इश्यू थे। मेरी पूर्व मंत्री संजीव बालियान से बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि मेरे साथ चल पड़ना तो सुरक्षा के तौर पर थोड़ा ठीक रहेगा।

अब जानिये…पिता और पत्नी ने मासूम पर क्या आरोप लगाए थे

अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी मीडिया से बात करते हुए।

अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी मीडिया से बात करते हुए।

  • मासूम शर्मा ने परिवार से संपर्क नहीं किया : अंकित के पिता सतबीर फौजी ने मासूम शर्मा के घर नहीं आने और परिवार से संपर्क नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि मासूम शर्मा की ओर से न फोन किया गया और न ही परिवार से कोई संपर्क किया गया। पिता ने इसे शर्मनाक बताते हुए सवाल उठाए कि यदि सब कुछ साफ है, तो वह परिवार के दुख में शामिल होने के लिए घर क्यों नहीं पहुंचे।
  • पिता बोले- ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ : अंकित के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मासूम शर्मा का परिवार के बीच न पहुंचना उन्हें संदेह पैदा करता है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि ‘चोर की दाढ़ी में तिनका है।’ पिता ने यहां तक आरोप लगाया कि यदि मासूम शर्मा पूरी तरह साफ होते, तो वह परिवार के घर आते और उनके दुख में शामिल होते। हालांकि, मासूम शर्मा ने इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया।
अंकित बालियान की पत्नी स्वाति मीडिया से बात करते हुए।

अंकित बालियान की पत्नी स्वाति मीडिया से बात करते हुए।

  • ‘अगर अपना मानते, तो परिवार के साथ खड़े होते’ : अंकित की पत्नी स्वाति ने कहा था-यदि मासूम शर्मा अंकित को अपना मानते थे, तो उन्हें इस दुख की घड़ी में परिवार के बीच आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मासूम शर्मा हरियाणा के बड़े कलाकार हैं और लोग उन्हें सम्मान देते हैं। ऐसे में उनसे उम्मीद थी कि वह घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाते और कहते कि उनका भाई चला गया है, लेकिन वह परिवार के बीच नहीं पहुंचे।
  • राजू पंजाबी का उदाहरण देकर जताई नाराजगी : अंकित की पत्नी ने हरियाणवी गायक राजू पंजाबी के निधन का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि राजू पंजाबी की मौत के बाद हरियाणवी संगीत जगत के कई कलाकार एकजुट हुए थे और परिवार के साथ खड़े हुए थे। उनके अनुसार अंकित भी राजू पंजाबी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।
  • ‘हरियाणा की इंडस्ट्री से जीरो सपोर्ट’ : अंकित की पत्नी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री से परिवार को अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। परिवार को इस समय कलाकारों की ओर से मोरल सपोर्ट की जरूरत थी, लेकिन अधिकांश लोग सोशल मीडिया तक ही सीमित रहे। उनका कहना है कि अंकित हरियाणा में काम करने वाले कलाकार थे और ऐसे समय में इंडस्ट्री को परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए था।

……………..

अंकित बालियान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणवी सिंगर अंकित के हत्यारोपी की धमकी-2 मर्डर और होंगे:VIDEO डालकर लिखा-कोई बचा सकता हो तो बचा ले; 12 दोस्तों ने परिवार को किया सतर्क

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में एक लाख रुपए के इनामी शार्प शूटर सत्यम का वीडियो सामने आया है। इसमें वह धमकी देते हुए सुनाई दे रहा है- आने वाले समय में भाई दो मर्डर होंगे, ठीक है। और कोई उन्हें बचा सकता हो तो बचा लेना भाई। मारेंगे तो मारेंगे भाई, छोड़ेंगे नहीं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *