Headlines

12-15 एकड़ सरकारी जमीन पर फिर कब्जे का आरोप:बेमेतरा के बसनी में 8-10 महीने बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण,पंचायत ने कलेक्टर से मांगी कार्रवाई




बेमेतरा। ग्राम पंचायत बसनी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पंचायत ने कलेक्टर को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने के लिए दोबारा कार्रवाई करने की मांग की है। पंचायत का कहना है कि प्रशासन की ओर से पहले प्रक्रिया शुरू करने और तारीख तय करने के बावजूद अब तक कब्जे नहीं हटाए गए हैं। हाल ही में करीब 12 से 15 एकड़ सरकारी जमीन को फिर से घेरने का आरोप लगाया गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा पंचायत के मुताबिक, तहसीलदार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 17 जून 2025 को ग्रामसभा में अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद पंचायत ने तहसीलदार को कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा। 10 दिसंबर 2025 को तय थी कार्रवाई की तारीख तहसीलदार के पत्र के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के लिए 10 दिसंबर 2025 की तारीख तय की गई थी। हालांकि निर्धारित तारीख पर कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्राम पंचायत की सरपंच प्रीति यदु ने बताया कि ग्रामीणों ने सुशासन में भी आवेदन दिए थे। पंचायत ने तीन बार नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियों को कार्रवाई की जानकारी दी और तहसीलदार को भी इसकी सूचना दी गई। उनके मुताबिक, इसके बावजूद 8 से 10 महीने बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। चरागाह और खेल मैदान पर भी असर सरपंच के अनुसार, हाल में करीब 12 से 15 एकड़ सरकारी जमीन को फिर से घेर लिया गया है। इससे गांव के चरागाह और बच्चों के खेल मैदान के उपयोग पर भी असर पड़ रहा है। पंचायत का कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और बढ़ सकता है। पुलिस बल के साथ कार्रवाई की मांग पंचायत ने कलेक्टर से अतिक्रमण हटाने के लिए नई तारीख तय कर पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई कराने का आग्रह किया है। पंचायत ने यह भी मांग की है कि जिन लोगों के पास रहने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है, उनके लिए नियमों के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *