![]()
रेवाड़ी में महेंद्रगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। गांव भटेड़ा के पास एक बोलेरो गाड़ी व दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्ची और एक महिला भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक एक बाइक महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी की तरफ आ रही थी। तभी सामने से आ रही एक काली बोलेरो कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसी दौरान दहलावास गुलाबपुरा रोड पर चढ़ रहा दूसरा बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। बोलेरो की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार दोनों बाइकों पर कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें एक बच्ची और एक महिला भी शामिल थीं। बोलेरो की टक्कर इतनी तेज थी कि सभी सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। एक्सीडेंट के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी पहुंचाया। सभी पांचों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। दो घायलों की नहीं हो सकी पहचान घायलों की पहचान 40 वर्षीय मनीष पुत्र राजेंद्र, उसकी 38 वर्षीय बबली, 7 वर्षीय बेटी अंशु निवासी निवासी सिहोर के रुप में हुई है। इसके अलावा दो अन्यों की पहचान नहीं हो सकी है। डहीना चौकी पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम से ERV को एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर दो बाइक व एक काली बोलरों गाड़ी खड़ी थी। सभी सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। जांच के बाद आगे की कार्यवाई की जा रही है।
Source link
रेवाड़ी में बोलेरो ने मारी दो बाइकों को टक्कर:महेंद्रगढ़ के दंपती समेत पांच घायल, 7 साल की बच्ची भी शामिल
