![]()
लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में ऑटो का इंतजार कर रही महिला को अकेला देखकर धक्का देकर गिराने और उसका मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के करीब 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोमतीनगर के उजरियांव निवासी इमरान हुसैन उर्फ शानू (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से महिला का लूटा हुआ मंगलसूत्र और लॉकेट बरामद किया है। पूछताछ में करीब दो महीने पहले गोमतीनगर क्षेत्र में लूटे गए लॉकेट को बेचने से मिले 6,560 रुपए भी बरामद हुए हैं। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास वारदात, विरोध के बावजूद छीना मंगलसूत्र पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को गीता यादव ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बूमबूम कैफे के पास आरोपी ने उन्हें अकेला देखकर निशाना बनाया। उसने महिला को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और विरोध करने के बावजूद उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद विभूतिखंड पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। स्थानीय लोगों से पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस टीम ने 4 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चौराहों और सुनसान रास्तों पर अकेले आने-जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। वह महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटकर भाग जाता था। बाद में लूटे गए जेवर स्थानीय ज्वेलर्स को बेचकर नकदी हासिल करता था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर विभूतिखंड की घटना में लूटा गया मंगलसूत्र और लॉकेट बरामद किया। इसके अलावा गोमतीनगर क्षेत्र में करीब दो महीने पहले लूटे गए लॉकेट को बेचने से मिले 6,560 रुपए भी मिले। इस मामले में गोमतीनगर थाने में पहले से केस दर्ज है। 2019 से लगातार दर्ज हो रहे हैं केस इमरान के खिलाफ लूट और चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ 2019 में इंदिरानगर और गोमतीनगर थाने में लूट के दो केस दर्ज हुए थे। 2020 में गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। इसके बाद 2021 और 2023 में गोमतीनगर थाने में चोरी और चोरी का माल रखने के मामले दर्ज हुए। 2026 में भी गोमतीनगर में लूट का केस दर्ज है।
Source link
अकेली महिला को देखकर धक्का दिया, मंगलसूत्र लूटा:लखनऊ पुलिस ने 8 घंटे में पकड़ा गया आरोपी; पहले भी लूट-चोरी के 6 केस दर्ज
