Headlines

होशियारपुर में बर्तन स्टोर से 7 लाख का सामान चोरी:शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर; एक महीने पहले बनाया गोदाम




पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा में अज्ञात चोरों ने मीणा बर्तन स्टोर के गोदाम का शटर तोड़कर करीब 6 से 7 लाख रुपए के बर्तन और गिफ्ट आइटम चुरा लिए। यह घटना बीती रात हुई। चोर चोरी का सामान किसी वाहन में भरकर भाग गए। गोदाम मालिक सोनू खुल्लर को सुबह घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने टांडा पुलिस को इसकी जानकारी दी। गोदाम मालिक सोनू खुल्लर पुत्र चरण दास ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही यह नया गोदाम बनाया था। आने वाले दिवाली सीजन को देखते हुए उन्होंने गोदाम में करीब 6 से 7 लाख रुपए के बर्तन और कई तरह के गिफ्ट आइटम जमा करके रखे थे। अज्ञात चोरों ने गोदाम के शटर के ताले तोड़े और अंदर घुस गए। उन्होंने वहां रखा लगभग सारा सामान चोरी कर लिया। चोरी में वाहन का इस्तेमाल सोनू खुल्लर के मुताबिक, चोर इतनी बड़ी मात्रा में सामान ले गए हैं, जिससे लगता है कि चोरी में किसी वाहन का उपयोग किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास के रास्तों और सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। इससे चोरों के आने-जाने और इस्तेमाल किए वाहन का पता लगाया जा सकेगा। पुलिस ने अज्ञात चोरों के बारे में जांच तेज कर दी है। इस चोरी के बाद इलाके के दुकानदारों में भी चिंता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *