Headlines

Jaipur Principals and Teachers Award 2026 ceremony honoring educators.


शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षाविदों के सम्मान में प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवॉर्ड 2026 के 15वें संस्करण का आयोजन 6 सितंबर को जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में किया जाएगा। आयोजन थार सर्वोदय संस्

.

इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 148 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्री-स्कूल, सरकारी व निजी विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े शिक्षक शामिल हैं। जयपुर के अलावा राजस्थान के विभिन्न जिलों तथा दिल्ली, लखनऊ, वृंदावन, छत्तीसगढ़ और बहरोड़ से आए शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सात वरिष्ठ शिक्षकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे सात वरिष्ठ शिक्षकों को माला माथुर मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन प्रदान किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों में प्रो. बी.के. शर्मा, डॉ. दीपक सक्सेना, डॉ. रश्मि पाटनी, डॉ. जयश्री भार्गव, श्रीमती अनुराधा टंडन, डॉ. सिद्धार्थ मोथड़िया और श्रीमती लवलीना सोगानी शामिल हैं।

आयोजक सोमेंद्र हर्ष ने कहा कि यह अवॉर्ड शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की मेहनत, समर्पण, नवाचार और उपलब्धियों को सम्मान देने की पहल है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनकी रचनात्मक सोच विकसित करने और भविष्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

थार सर्वोदय संस्थान की ट्रस्टी अंशु हर्ष ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जो अपने ज्ञान और निरंतर प्रयासों से विद्यार्थियों के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। आयोजकों के अनुसार, प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवॉर्ड पिछले 15 वर्षों से शिक्षा जगत के उत्कृष्ट शिक्षकों और प्राचार्यों को सम्मानित करने का मंच बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *