![]()
नीमकाथाना शहर में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष तैयारियां की गईं। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। जन्माष्टमी को लेकर दिनभर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। मंदिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार शहर के श्याम मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में दिनभर बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन किए। वहीं डीएसपी ऑफिस के पास स्थित राम-हनुमान मंदिर में भगवान का आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया गया। यहां शाम 7 बजे से जन्माष्टमी के कार्यक्रम शुरू हुए, जो रात 12 बजे तक चले। इस दौरान कई आकर्षक झांकियां सजाई गईं।
राम-हनुमान मंदिर में 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान राम-हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार यहां करीब 40 हजार से ज्यादा लोगों ने भगवान के दर्शन किए। रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्याम मंदिर में भी दिनभर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु श्याम मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। यहां मनमोहक झांकियां सजाई गईं। आकर्षक सजावट और धार्मिक आयोजनों के चलते मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं डीएसपी ऑफिस के पास राम-हनुमान मंदिर में भी भव्य तरीके से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
Source link
नीमकाथाना में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी:शहर के मंदिर सजे, आकर्षक झांकियां निकलीं; हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
