Headlines

भोपाल में जनसमस्याओं के समाधान की पहल:स्ट्रीट लाइट की शिकायत का हुआ समाधान; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक




भोपाल के अलग-अलग इलाकों से सामने आ रही जनसमस्याओं को लेकर नागरिक लगातार अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ के जरिए इन समस्याओं को जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है। शिकायत सामने आने के बाद कुछ मामलों में तत्काल कार्रवाई कर लोगों को राहत भी मिली है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड-84 की पार्षद शोभना वीरेंद्र मारन बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ अभ्युदय जानकी रेजीडेंसी, कोलार रोड निवासी देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सोसायटी के गठन और बिल्डर से जुड़े नियमों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में सोसायटी के संचालन, सदस्यों की मनमानी और बिना संबंधित विभागों से नो-ड्यूज लिए हैंडओवर किए जाने जैसे मुद्दों को उठाते हुए संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 84 की पार्षद शोभना वीरेंद्र मारन ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान तलैयाः बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू, यूजर ने की पुष्टि तलैया भोपाल के दीवान दौलतराम राय रोड, दुर्गा चौक, लखेरापुरा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत सामने आई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि रात के समय अंधेरा रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत भास्कर समाधान के माध्यम से संबंधित विभाग तक पहुंची। विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट को चालू कर समस्या का समाधान कर दिया। शिकायतकर्ता ने खुद समस्या के समाधान की पुष्टि की है। कीचड़, खुली नाली और जलभराव जैसी समस्याओं से परेशान भोपालवासी गुलमोहर कॉलोनी: मुख्य सड़क पर जलभराव और निर्माण से बढ़ी परेशानी गुलमोहर कॉलोनी निवासी रवि सावला ने मेन रोड से वायसराय पार्क कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बारिश का पानी भरने की समस्या बताई है। उन्होंने लिखा कि करीब 20 फीट की जगह बेसमेंट के लिए खोदकर रखी गई है और पिछले एक साल से उसकी मिट्टी भी डंप पड़ी है। वार्ड 34: तीन महीने से बंद हैं चार स्ट्रीट लाइट, रात में परेशानी जुनैद खान ने वार्ड 34 के अंदर स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, करीब तीन महीने से चार खंभों की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। उन्होंने लिखा कि रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को काफी परेशानी होती है और चुनाव के बाद से पार्षद के मौके पर नहीं आने की बात भी शिकायत में कही गई है। करोंदः 2-3 साल से खुली नाली, गंदगी से रहवासी परेशान ब्रज कॉलोनी, करोंद निवासी आकाश ने खुली नाली को जल्द ढकने और गंदगी की समस्या के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके क्षेत्र में करीब 2-3 वर्षों से नाली खुली हुई है, जिसके कारण नर्मदा लाइन का पानी भी इसी स्थान से निकलने के कारण गंदा पानी आसपास फैल जाता है और कई बार घरों तक पहुंच जाता है। भानपुर: सीवेज लाइन के काम से सड़क पर कीचड़ और जलभराव प्रमोद सिंह जाट ने भानपुर विदिशा रोड पर सीवेज लाइन के चल रहे काम के कारण सड़क की खराब स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने लिखा कि सड़क पर फैली मिट्टी और पानी के कारण वाहन फंसने तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की संबंधित अधिकारी शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने के बाद एप पर इसकी जानकारी साझा कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *