Headlines

शहीद सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव पहुंचेगा:CM, सिरसा MP-विधायकों ने जताया शोक, सुबह 10 बजे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार




सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ के 30 वर्षीय सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर आज शनिवार सुबह करीब 8 बजे कुत्ताबढ़ पहुंचेगा। यहां आने पर कुछ समय परिवार को उनका अंतिम बार चेहरा देखने को मौका मिलेगा। इसके बाद करीब 10 बजे तक शहीद को सलामी देते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी शोक व्यक्त करते हुए शहीद सुखचैन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जम्मू कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सिरसा के ग्राम कुत्ताबढ़ निवासी जवान सुखचैन सिंह को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया और देश के प्रति अपनी निष्ठा और साहस दिखाया। इनके अलावा सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा, ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल और पूर्व विधायक एवं जजपा नेता नैना चौटाला ने भी शोक व्यक्त करते हुए अपने-अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है। परिवार में छोटे भाई पर आई जिम्मेदारी उनका कुत्ताबढ़ गांव ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में आता है। कल से ही उनके घर पर ग्रामीण और रिश्तेदारों की भीड़ जुटना शुरू है। इसे लेकर प्रशासन भी तैयारी कर रहा है। इस समय उनका परिवार शोक में हैं और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ही परिवार का धैर्य बनी है, जो मौन रहकर परिवार को संभाल रही है। अब उनके छोटे भाई सरबजीत सिंह पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। जानिए शहीद के बारे में 10 सालों से देश की सीमा पर सेवा कर रहे थे सुखचैन सिंह पिछले 10 सालों से देश की सीमा पर सेवा कर रहे थे। वह गुरुवार को सुबह 11 बजे जम्मू कश्मीर के राजौरी में ड्यूटी के दौरान देश के लिए शहीद हो गए थे। उनके साथ ट्रेनिंग करने वाले जवानों को पता चला तो उन्होंने भी शोक व्यक्त किया है। कुछ जवान उनकी अंतिम विदाई में भी यहां पहुंचेंगे। सरपंच वीडियो जारी कर बोले-परसों मिली थी सूचना गांव कुत्ताबढ़ के सरपंच बेअंत सिंह ने एक वीडियो जारी कर बताया कि वीरवार को शहीद होने के बाद परिवार को सूचना दी गई थी। उन्हें बताया गया था कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तक पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंच जाएगा। हालांकि, जम्मू कश्मीर के राजौरी से पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से पठानकोट तक लाया गया। रात्रि को एयरफोर्स स्टेशन में रखा गया पार्थिव शरीर : सरपंच मगर आगे खराब मौसम के कारण पठानकोट से पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से सड़क मार्ग से सिरसा के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रवाना किया गया। सरपंच ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर सिरसा एयरफोर्स में रखा गया। आज सुबह 8 से इ9 बजे सिरसा एयरफोर्स से उनके पैतृक गांव कुत्ताबढ़ पहुंचेगा। पंचायत की ओर से पूरी तैयारी है और सभी ग्रामीणों में शोक का माहौल है। इस परिस्थिति में पूरा गांव उनके परिवार के साथ है। इन नेताओं ने शहीद के शोक में डाली पोस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *