Headlines

Gurdaspur Police Constable Attack | CCTV Footage Reveals Brutal Assault


पंजाब पुलिस जवान पर कार चढ़ाने का CCTV आया सामने।

गुरदासपुर के बब्बेहाली अड्डे पर ऑन-ड्यूटी पुलिस कांस्टेबल करणप्रीत सिंह पर कार चढ़ाकर और तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 1 सितंबर की इस घटना में कांस्टेबल की दोनों टांगें टूट चुकी हैं, इसके अलावा कांस्टेबल के

.

वहीं, इस मामले में कांस्टेबल की बहन बलजिंदर कौर भी सामने आई है। जिसने पूरे मामले की जानकारी दी। जबकि, घायल की पत्नी और मां ने कांस्टेबल की जान को खतरा बताया है। उनका कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई के चलते करणप्रीत सिंह पर जानलेवा हमला किया गया।

इस मामले में थाना तिब्बड़ पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विरोधी पार्टियों ने सरकार पर निशाना साधा है।

घायल कांस्टेबल ने रोते हुए बताई सारी आपबीती।

घायल कांस्टेबल ने रोते हुए बताई सारी आपबीती।

CCTV में कैद वारदात: दुकान के बाहर रुकते ही पीछे से मारी कार

इस मामले का एक सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि कांस्टेबल जैसे ही राशन खरीद रही बहन के पास बब्बेहाली अड्डे पर पहुंचा उसके पीछे एक अन्य युवक बैठा था। कांस्टेबल ने जैसे ही दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी की तो पीछे बैठा युवक उतर कर जाने लगा। उतना देर में पीछे से आई सफेद रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी। उसके बाद कार से निकले युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

हमला होते देख बाइक से उतरा युवक भाग खड़ा हुआ। जबकि, कार की टक्कर से हुए धमाके की आवाज सुन दुकान के अंदर सामान खरीद रही कांस्टेबल की बहन बाहर दौड़ी और जाकर हमलावरों से भाई को बचाने का प्रयास किया। परिवार ने ये फुटेज पुलिस को सौंप कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बाइक के पीछे बैठा था एक अन्य युवक।

बाइक के पीछे बैठा था एक अन्य युवक।

कांस्टेबल की बहन ने किए खुलासे

पीड़ित कांस्टेबल की बहन बलजिंदर कौर ने बताया कि उसका भाई करणप्रीत सिंह दीनानगर थाने में तैनात है और बब्बेहाली में आयोजित छिंज मेले में उसकी ड्यूटी लगी थी।

दुकान के बाहर घेरा: बलजिंदर कौर ने बताया कि 1 सिंतबर की शाम 5 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद करणप्रीत उसके कहने पर राशन लेने बब्बेहाली अड्डे पर स्थित दुकान के बाहर पहुंचा।

कार से टक्कर: जैसे ही उसने अपनी मोटरसाइकिल रोकी, पीछे से आई एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उसे जोर से टक्कर मार दी।

दातर और बैट से हमला: कार से उतरे 4-5 हमलावरों ने नीचे गिरे उसके भाई पर बेसबॉल बैट और दातर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

भाई को बचाने के लिए चुकान से हाबर दौड़ी बहन।

भाई को बचाने के लिए चुकान से हाबर दौड़ी बहन।

भाई पर लेटी तो पिस्टल नहीं चलाई, नहीं तो गोली मार देते

कांस्टेबल को बचाने पहुंची बहन बलजिंदर कौर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मैं दुकान के अंदर थी। जब शीशे से देखा कि भाई नीचे गिरा है, तो भागकर बाहर आई। आरोपी उसे जान से मारने की नीयत से पीट रहे थे।

एक आरोपी ने पिस्टल भी निकाली, लेकिन मैं अपने भाई के ऊपर लेट गई, जिससे वह गोली नहीं चला पाया। आरोपियों ने मुझे भी नहीं बख्शा,मेरे चेहरे, हाथों और टांगों पर बैट से वार कर मुझे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बलजिंदर ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है और घर में बुजुर्ग मां है। आरोपियों ने भागते समय धमकी दी कि आज तो दोनों भाई-बहन को मार ही देना चाहिए था।

नशा तस्करों की सूचना देने की रंजिश में हमला, 5 पर एफआईआर दर्ज

अस्पताल में उपचाराधीन कांस्टेबल करणप्रीत सिंह ने दावा किया कि उसने सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत गांव के कुछ नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दी थी। इसी रंजिश के चलते उस पर यह दूसरा जानलेवा हमला किया गया है, इससे पहले भी आरोपियों ने उसकी वर्दी फाड़ी थी।

थाना तिब्बड़ के सब इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह के मुताबिक पीड़ित परिवार के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *