![]()
झाबुआ के राजवाड़ा चौक पर शुक्रवार रात जन्माष्टमी का मटकी फोड़ मुकाबला देर रात तक चला। कई टीमों ने मटकी तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन झाबुआ यूथ टीम के प्रह्लाद ने आखिरकार मटकी फोड़कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता की इनामी राशि भी 21 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी गई थी। नशामुक्ति को बनाया आयोजन का संदेश श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति ने इस बार मटकी फोड़ आयोजन की थीम नशामुक्ति रखी। मटकी बांधने वाली रस्सी और आयोजन स्थल के आसपास नशे के नुकसान से जुड़े नारे लगाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। समिति अध्यक्ष बलवीरसिंह सोहेल और महासचिव चंदरसिंह चंदेल ने बताया कि इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई। रात 11:30 बजे चार फीट नीचे की मटकी राजवाड़ा चौक पर शाम से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। रात 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता में टीमों ने हिस्सा लिया। मटकी तक पहुंचना मुश्किल होने पर रात 11:30 बजे के बाद इसे करीब चार फीट नीचे किया गया। इसके बाद भी टीमों के बीच मुकाबला जारी रहा और आखिर में झाबुआ यूथ टीम ने मटकी फोड़ दी। जिलेभर में हुए मटकी फोड़ कार्यक्रम जन्माष्टमी पर झाबुआ के साथ पेटलावद, थांदला और मेघनगर समेत कई कस्बों और गांवों में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं हुईं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Source link
राजवाड़ा पर झाबुआ यूथ ने दूसरी बार फोड़ी मटकी:रस्सी पर लगाए नशामुक्ति के पोस्टर; मोबाइल टॉर्च जलाकर नशे से दूर रहने की शपथ ली
