Headlines

लुधियाना में पालतू कुत्ते पर पत्थरबाजी को लेकर हंगामा:महिला बोली-आरोपी से कारण पूछा तो देने लगा गलियां, गलत तरीके से किया टच




लुधियाना के डाबा थाना क्षेत्र में पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने परिवार से गाली-गलौज करने, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और बाद में 10-12 अज्ञात लोगों को साथ लाकर जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 16 अगस्त 2026 को वह अपने मायके घर गली नंबर-2, आजाद नगर, शिमलापुरी में मौजूद था। इसी दौरान उसे घर के पालतू कुत्ते ‘नन्नी’ के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह गली में गए तो सामने रहने वाला आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, निवासी गली नंबर-1, बसंत नगर, लुधियाना, छत पर खड़ा होकर उसके कुत्ते पर पत्थरबाजी कर रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने और उसके परिवार ने आरोपी से कुत्ते पर पत्थर फेंकने का कारण पूछा। इस पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर शिकायतकर्ता की बहनें जो नाबालिग है वह भी बाहर आ गई । आरोप है कि इसके बाद गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने दोनों लड़कियों के साथ भी गाली-गलौज की और कथित तौर पर अश्लील इशारे करने लगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत तरीके से टच भी किया। परिवार ने अपनी इज्जत को ध्यान में रखते हुए घर के अंदर चले जाने का फैसला किया। कुछ समय बाद आरोपी दोबारा 10-12 अज्ञात लोगों को साथ लेकर उनके घर के बाहर पहुंच गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी और उसके साथ आए लोगों ने घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज की और परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं। शिकायत के आधार पर थाना डाबा पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और 10-12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 74, 126(2), 351(2) और 191(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के साथ मौजूद अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *