![]()
चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद बांटे जा रहे कूपन में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पेट्रोल पंप पर 2500, 1000 और 500 रुपए के नकली कूपन पकड़े गए हैं। इसके बाद इन तीनों राशि वाले कूपन को बंद कर दिया गया है। अब पेट्रोल पंपों पर सिर्फ 300 रुपए वाले कूपन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित सिद्धू पेट्रोल पंप पर सामने आया। पेट्रोल पंप संचालकों को राजा दी किंग की ओर से दिए जा रहे कूपन और पंप पर इस्तेमाल होने वाले कूपन के कागज में अंतर नजर आया। राजा दी किंग के कूपन का कागज मोटा था, जबकि पंप के कूपन हल्के कागज पर छपे हुए थे। शक होने पर पंप संचालकों ने राजा दी किंग से संपर्क किया। इसके बाद राजा दी किंग खुद पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कूपनों की जांच की गई। जांच में पता चला कि 2500, 1000 और 500 रुपए के कूपन किसी ने नकली छापे हैं। इसके बाद राजा दी किंग ने पंप संचालकों को फिलहाल केवल 300 रुपए वाले कूपन ही लेने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि नकली कूपन बनाने वालों ने 300 रुपए वाले कूपन की नकल नहीं की थी। इसी वजह से अभी 300 रुपए वाले कूपन ही पेट्रोल पंप पर लिए जा रहे हैं। 21 सितंबर के बाद फ्री आईफोन देने का दावा पेट्रोल लंगर को लेकर चर्चा में आए कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ अब 21 सितंबर के बाद महिलाओं को फ्री आईफोन देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और युवतियों का वाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। राजा दी किंग का दावा है कि 21 सितंबर के बाद आईफोन बांटे जाएंगे। इससे पहले राजा दी किंग चंडीगढ़ में 500-500 रुपए के नोटों का लंगर लगाने को लेकर भी चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल का लंगर लगाने का ऐलान किया था।
नए पेट्रोल कूपन फिर बनाए जा रहे राजा दी किंग ने बताया कि पेट्रोल के लिए नए कूपन तैयार किए गए हैं। इन्हें जल्द लोगों को दिया जाएगा। फिलहाल पुराने 2500, 1000 और 500 रुपए वाले कूपन को बंद कर दिया गया है। पेट्रोल के लंगर के ऐलान के बाद बड़ी संख्या में लोगों को कूपन बांटने की बात सामने आई थी। अब नकली कूपन का मामला सामने आने के बाद कूपन की जांच और पहचान को लेकर भी सावधानी बरती जा रही है। 21 सितंबर के बाद मिलेंगे आईफोन राजा दी किंग की ओर से अब महिलाओं को फ्री आईफोन देने का ऐलान किया गया है। उनके मुताबिक 21 सितंबर के बाद आईफोन बांटे जाएंगे। इसके लिए 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और युवतियों का वाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप में शामिल होने के लिए महिलाओं को दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करना होगा। इसके बाद उनका नंबर वाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा जाएगा। ग्रुप में शामिल होने के बाद उन्हें ‘जय माता दी’ लिखना होगा।
कारोबारी राकेश त्रेहन कौन हैं? राकेश त्रेहन को सोशल मीडिया पर ‘राजा दी किंग’ के नाम से जाना जाता है। वह मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। उनके पिता कपड़े के कारोबारी थे और अब उनका निधन हो चुका है। राकेश के मुताबिक, पिता की संपत्ति का आधा हिस्सा उन्हें मिला है।
राकेश त्रेहन की कंपनी डिजिटल करेंसी और ऑनलाइन फाइनेंस मार्केट में निवेश व ट्रेडिंग से जुड़ी है। उनका कारोबार रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग से भी जुड़ा बताया गया है। वह मर्सिडीज गाड़ी में चलते हैं और अपनी सुरक्षा के लिए बाउंसर भी रखते हैं। सितंबर 2025 में अमृतसर पुलिस ने राकेश त्रेहन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज की थी। उन पर कुछ वीडियो में देवी-देवताओं और गुरुओं के बारे में अपमानजनक संदर्भ देने के आरोप लगाए गए थे। उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
Source link
चंडीगढ़ में पेट्रोल लंगर के नकली कूपन छपे:2500, 1000-500 के कूपन पंप ने पकडे, 300 वाले कूपन चल रहे,21 सितंबर के बाद iPhon मिलेंगे
