Headlines

भाई-बहन से लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:तलवार-चाकू से हमला कर नगदी और मंगलसूत्र छीना था, एनएच-58 की घटना




उदयपुर जिले की झाड़ोल पुलिस ने नेशनल हाईवे-58 पर भाई-बहन को रोककर तलवार और चाकू की नोंक पर लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। वारदात में पुलिस ने मुख्य सरगना समेत 3 आरोपियों को पकड़ा है। तीनों आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहे थे। घटना 26 अगस्त रात की है। पीड़ित मुकेश कुमार सोनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल पर उदयपुर से झाड़ोल लौट रहे थे। झाडोल थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि पीड़ित मुकेश को उण्डावेला के पास तीन बाइकों पर सवार 4 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने पीड़ित से मोबाइल, नगदी, एटीएम कार्ड और बहन के गले का मंगलसूत्र व पर्स लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गैंग के मुख्य सरगना प्रेमा उर्फ प्रेमचंद उर्प लाइगर बडगोता के अलावा हीरालाल और दिपेश चव्हाण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य सरगना प्रेमा आदतन अपराधी है। वह झाडोल के अलावा भूपालपुरा और अंबामाता थाने का भी वांछित है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, जिससे पूछताछ में इलाके की और भी अनसुलझी वारदातों के भी खुलासे होने की पूरी उम्मीद है। इनपुट – दुष्यंत पूर्बिया, झाड़ोल ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *