![]()
शहडोल के जयसिंहनगर तहसील के तेंदुआढ़ गांव के तेंदुहा टोला में ग्रामीण करीब 100 साल से सड़क का इंतजार कर रहे हैं। टोले में अब तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। बारिश में कच्चे रास्ते पर कीचड़ और पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीणों के मुताबिक, टोले से मुख्य सड़क तक पहुंचने वाला रास्ता सामान्य दिनों में भी खराब रहता है। बारिश में यहां कीचड़ और पानी भर जाता है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है। मरीजों को मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है कि किसी के बीमार होने पर परेशानी और बढ़ जाती है। सड़क नहीं होने से वाहन टोले तक नहीं पहुंच पाते। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को खराब रास्ते से पैदल या दूसरे साधनों से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। कई बार मांग के बाद भी नहीं बनी सड़क ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से अधिकारियों से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि करीब 100 साल से बसे टोले के लोगों को आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही है। धरने के बाद प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर 7 सितंबर को तेंदुहा टोला में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि मौके का सर्वे कराकर जल्द पक्की सड़क का निर्माण शुरू कराया जाए।
Source link
तेंदुहा टोला में 100 साल से सड़क का इंतजार:बारिश में कीचड़ और पानी से बढ़ती परेशानी; ग्रामीण 7 सितंबर को करेंगे धरना
