Headlines

फतेहाबाद में सफाईकर्मियों ने फूंका सरकार का पुतला:महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, शव यात्रा निकाली; बोले- आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं




फतेहाबाद में नगर परिषद और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 31वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को पूरा न होते देख कर्मचारियों ने अब आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार का पुतला बनाकर उसकी शव यात्रा निकाली और उसे चप्पलों से पीटा। हड़ताल का एक महीना पूरा होने पर बीते दिन दर्जनों कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया था। उन्होंने सामूहिक रूप से मुंडन करवाया और सरकार को मृत मानकर विरोध जताया था। शहरभर में निकाली पुतले की शव यात्रा शनिवार को हड़ताली कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से हरियाणा सरकार के पुतले की शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा शहर के मुख्य चौक और पूरे बाजार से गुजरी। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारी भूना रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने पुतले को चप्पलों से पीटा, मटका फोड़कर स्यापा किया और आखिर में पुतले को आग लगा दी। सरकार की किसी भी कार्रवाई से पीछे हटने वाले नहीं : कर्मचारी नेता कर्मचारियों के प्रदर्शन और भाजपा कार्यालय के घेराव की सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुतला जलाने और प्रदर्शन के बाद कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से अपने धरना स्थल पर लौट गए। यूनियन नेताओं ने साफ किया है कि सरकार चाहे 14 पक्के कर्मचारियों को सस्पेंड करने की बात कहे, फायर ब्रिगेड के नेताओं को नौकरी से निकालने का दबाव बनाए या ‘एस्मा’ और एफआईआर की धमकी दे, कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। यहां देखें फोटो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *