Headlines

बाड़ी में घुसे 12फीट लंबे अजगर ने बिल्ली को निगला:पेंड्रा के गुल्ली-डांड में 50 किलो के सांप को सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू,जंगल में छोड़ा




पेंड्रा क्षेत्र के गुल्ली-डांड गांव में एक किसान के खेत में करीब 12 फीट लंबा और 50 किलो वजनी अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर खेत में मौजूद एक बिल्ली को निगल चुका था। विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अजगर की जानकारी मिलते ही स्थानीय सर्प मित्र द्वारिका कोल को सूचना दी गई। वे पेंड्रा से मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देखिये यह तस्वीरें सावधानी से पकड़ा गया भारी-भरकम अजगर सर्प मित्र द्वारिका कोल ने काफी सावधानी बरतते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर के भारी आकार और वजन को देखते हुए रेस्क्यू के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई। अजगर को पकड़ने के बाद उसे गांव से दूर गहरे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव में चर्चा का विषय बना रेस्क्यू करीब 12 फीट लंबे और 50 किलो वजनी अजगर के रेस्क्यू की घटना गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने सर्प मित्र की तत्परता की सराहना की। समय पर रेस्क्यू होने से अजगर को भी सुरक्षित प्राकृतिक आवास में वापस पहुंचाया जा सका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *