Headlines

कैमूर में चालान के नाम पर अवैध वसूली:मोहनिया चेकपोस्ट पर ड्राइवरों का फर्जी चालान और बदसलूकी का आरोप




बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के नाम पर चालान काटने और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक ड्राइवरों ने इस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ड्राइवरों का कहना है कि चेकपोस्ट पर ऑनलाइन के बजाय मैनुअल पर्ची देकर अवैध वसूली की जा रही है। सवाल उठाने या विरोध करने पर ड्राइवरों के साथ बदसलूकी और मारपीट की धमकी दी जाती है। मैनुअल चालान की पर्ची दी गई इस मामले पर जिला परिवहन पदाधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं। चेकपोस्ट पर 24 घंटे एसआई की तैनाती होती है और उन्हीं के जरिए रसीद काटी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी पुलिस टीम के साथ तुरंत मोहनिया चेकपोस्ट पहुंचे और हालात देखे। इस दौरान गुजरात से बंगाल जा रहे ट्रक चालक मोहम्मद अहसान अंसारी ने ट्रैफिक डीएसपी को अपनी बात बताई। चालक का आरोप है कि उसकी गाड़ी का ओवर हाइट का चालान काटा गया और उसे ऑनलाइन के बजाय ‘मैनुअल चालान’ की पर्ची दी गई। अवैध वसूली सहन नहीं की जाएगी – ट्रैफिक डीएसपी पर्ची पर ‘मैनुअल चालान’ लिखा भी है। जब उसने ऑनलाइन रसीद मांगी, तो उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी ने ड्राइवरों की शिकायतें ध्यान से सुनीं और चालान के कागजात भी देखे। उन्होंने चालकों को भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की धांधली या अवैध वसूली सहन नहीं की जाएगी। डीएसपी ने कहा कि वे इस पूरे मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद इस विषय में पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) से बात कर नियमों के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेकपोस्ट पर हंगामे और जांच की वजह से काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *