Headlines

भोपाल में ट्रक की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत:अस्पताल जाते समय हुआ हादसा, कॉलेज से सीधे पोस्टमार्टम रूम पहुंची इकलौती बेटी




भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के शिवानी होम्स निवासी 53 वर्षीय कुलदीप सक्सेना की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वे दीवानगंज स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर काम करते थे। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वे रूटीन चेकअप के लिए भानपुर स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान डी मार्ट और पीपुल्स अस्पताल के बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक और ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। कॉलेज से सीधे पोस्टमार्टम रूम पहुंची इकलौती बेटी कुलदीप की मौत की खबर जैसे ही परिजन को मिली, परिवार में मातम छा गया। उनकी इकलौती बेटी उस समय कॉलेज में थी। पिता के हादसे में घायल होने और बाद में मौत की सूचना मिलने पर वह कॉलेज से सीधे अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम पहुंची। यहां परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी पहुंच गए। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *