Headlines

अवैध डोडा चूरा सप्लायर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार:कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने सुसनेर से दबोचा, नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद




कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने अवैध डोडा चूरा तस्करी के मामले में एक सप्लायर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रही विशेष मुहिम के तहत मिली। आरोपी की पहचान रवि (28) के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय सुरेश सिंह मीणा का बेटा है। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के आगर जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र के खनोटा का रहने वाला है। पनियाला थाना पुलिस की टीम ने उसे 2 सितंबर को मध्यप्रदेश के आगर जिले के सुसनेर से हिरासत में लिया। एसपी सतवीर सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एएसपी नाजिम अली खान और डीएसपी मदनलाल जैफ की देखरेख में पनियाला थानाधिकारी रविंद्र कुमार की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई थी। यह टीम पुलिस थाना सरूंड में दर्ज मुकदमे में आरोपी की तलाश में मध्यप्रदेश गई थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और मुखबिर की पुख्ता सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने पूरी सूझबूझ और विश्लेषण के आधार पर सुसनेर (म.प्र.) में तलाशी अभियान चलाकर आरोपी रवि मीणा को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी रवि मीणा से डोडा चूरा की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क, उसके साथियों और तस्करी के मुख्य स्रोतों के बारे में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस जांच से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई और खुलासे हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *