Headlines

बैतूल के 227 सरकारी स्कूलों में अब सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं:शिक्षक दिवस पर शिक्षा संजीवनी अभियान शुरू, भवन से डिजिटल क्लासरूम तक होंगे विकास कार्य




शिक्षक दिवस पर बैतूल जिले के 227 सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ‘शिक्षा संजीवनी अभियान’ की शुरुआत की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। बडोरा, कोसमी, जामठी और खेड़ी सांवलीगढ़ के स्कूलों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय जरूरत के हिसाब से होंगे काम अभियान का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में स्थानीय जरूरत के अनुसार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। इसके तहत भवन और क्लासरूम का सुधार, डेस्क-बेंच, बाउंड्रीवाल, डिजिटल क्लासरूम सहित विद्यार्थियों के लिए जरूरी अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सरकारी बजट के साथ समाज की भागीदारी अभियान में सरकारी बजट के साथ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों और अन्य सहयोगियों की भागीदारी पर भी जोर दिया गया है। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विकास में समाज की सीधी भागीदारी बढ़नी चाहिए। स्कूलों की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की निगरानी में भी समाज को भूमिका निभानी चाहिए। छात्रों को मिलेगा बेहतर माहौल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि अभियान के पहले चरण में चयनित स्कूलों में उनकी जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है। केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने अभियान को सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अच्छी पहल बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *