Headlines

शहीद जगदेव बाबू का शहादत दिवस कटिहार में मनाया गया:विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया




कटिहार के शहीद जगदेव चौक, न्यू मार्केट में शनिवार को शहीद जगदेव बाबू का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कटिहार की महापौर उषा अग्रवाल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, निगम पार्षद निक्कू सिंह, वीरेंद्र यादव, अरुण कुमार सिंह और जदयू प्रदेश महासचिव सतीश ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान वक्ताओं ने शहीद जगदेव बाबू के संघर्ष भरे जीवन, सामाजिक न्याय में उनके योगदान और वंचित तथा शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में उनकी भूमिका पर चर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि जगदेव बाबू ने अपने जीवन में सामाजिक असमानता और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और समाज के दबे-कुचले लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने उनके मशहूर नारे “सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है” का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह नारा आज भी सामाजिक बराबरी और अधिकारों की लड़ाई में प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद जगदेव बाबू के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शहीद जगदेव बाबू के आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर उपेंद्र सुमन, सुरेंद्र सिंह, विंदेश्वर सिंह, सिंहग्रेश्वर सिंह, रुपेश सिंह, बबलू कुशवाहा, संजय सिंह, दिलीप राय, पप्पू कुमार, छोटू चौहान, दयानंद कुशवाहा, अंकित सिंह, प्रह्लाद कुशवाहा, राजाराम महतो, अमित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शहीद जगदेव बाबू के समर्थक और शुभचिंतक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *