Headlines

सोलोमन आइलैंड्स का प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद पहुंचा:यशोदा मेडिसिटी की एडवांस मेडिकल सेवाओं का लिया जायजा, स्वास्थ्य साझेदारी पर चर्चा




हेल्थकेयर में साझेदारी के मौके तलाशने के लिए सोलोमन आइलैंड्स का एक प्रतिनिधि मंडल गाजियाबाद पहुंचा। जहां यशोदा मेडिसिटी का दौरा किया। इस दौरान बातचीत स्पेशलाइज्ड मेडिकल इलाज, मेडिकल जानकारी साझा करने और एडवांस्ड हेल्थकेयर सर्विस की उपलब्धता बेहतर बनाने पर केंद्रित रही। प्रतिनिधिमंडल ने यशोदा मेडिसिटी के सीनियर लीडरशिप और अलग-अलग मेडिकल फील्ड के स्पेशलिस्ट से बातचीत की। उन्होंने हॉस्पिटल के सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस और मरीज़ों की देखभाल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के उपयोग के बारे में भी जाना। हेल्थ सेवाओं पर बेहतर काम इस बातचीत में साझेदारी के प्रस्ताव पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने उन पहलुओं पर ध्यान दिया जहां वे चिकित्सीय मामलों पर एक साथ काम कर सकते थे और मेडिकल जानकारी साझा कर सकते थे। इस प्रतिनिधिमंडल में भारत में हाई कमिश्नर एंथनी मकाबो, स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा मंत्रालय में कॉर्पोरेट मामलों के उप-सचिव लेटन जैकब, नेशनल रेफरल हॉस्पिटल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. जॉर्ज विल्सन मालेफोआसी, मेडिकल स्टोर के राष्ट्रीय डायरेक्टर सोलोमन बोसा, वेस्ली कुकुतु और दूसरे सचिव जोन्स टौंगानी सोरेह शामिल थे। इन पर हुई चर्चा इसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी, गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी व रोबोटिक सर्जरी, हीमेटोलॉजी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी व यूरो-ऑन्कोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी व रीनल ट्रांसप्लांट, मिनिमली इनवेसिव व बैरिएट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी व पीडियाट्रिक यूरोलॉजी, तथा पीडियाट्रिक कार्डियो-थोरेसिक व वैस्कुलर सर्जरी जैसे विषयों पर सेशन हुए। यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ उपासना अरोड़ा ने कहा- इन चर्चाओं के दौरान हमने ऐसे व्यावहारिक तरीकों पर विचार किया। यह रहे मौजूद इस चिकित्सा सेवाओं से संबंधित चर्चा के दौरान विभिन्न मेडिकल क्षेत्रों के विशेषज्ञों का एक मल्टीडिस्प्लीनरी पैनल शामिल हुआ। इसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी के वाइस चेयरमैन डॉ. मनीष सिंघल, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के वाइस चेयरमैन व प्रमुख डॉ. गगन सैनी, मिनिमली इनवेसिव। रोबोटिक एवं बेरियाट्रिक सर्जरी के वाइस चेयरमैन एवं प्रमुख डॉ PK दीवान, पीडियाट्रिक सर्जरी व पीडियाट्रिक यूरोलॉजी के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं प्रमुख डॉ. मीनू बाजपेयी, ऑब्सट्रिक्स व गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं प्रमुख डॉ JB शर्मा, न्यूरोसर्जरी के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. राजिंदर कुमार। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी व हेपेटोलॉजी के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. राजेश उपाध्याय, प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. अमित शर्मा, गाइनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी व रोबोटिक सर्जरी की सीनियर डायरेक्टर एवं प्रमुख डॉ. सतींदर कौर, डॉ. वैभव सक्सेना। डॉ राजेश कुमार गुप्ता, डॉ. अभिनव सिंह चौहान शामिल रहे। जहां यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ P.N अरोड़ा ने सोलोमन आइलैंड्स के प्रतिनिधियों का स्वागत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *