![]()
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह गिरिडीह स्थित अपने आवास पर थे। बताया जा रहा है कि सोने जाने के दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद परिजन और सहयोगी उन्हें तत्काल गिरिडीह के निजी मरसी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। तबीयत इतनी गंभीर हो चुकी थी कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची तक नहीं ले जाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह का पूरा प्रशासन अस्पताल पहुंच गया। मंत्री के निधन की खबर से झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। गिरिडीह सदर से लगातार दूसरी बार विधायक सुदिव्य कुमार सोनू वर्तमान में गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने 2019 में पहली बार गिरिडीह सदर सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2024 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार जीत दर्ज की और हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। उनके पास पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के साथ नगर विकास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी थी। हालिया छात्र आंदोलन के दौरान सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच बातचीत में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। अगस्त में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों के साथ सरकार की बातचीत में उन्होंने सरकार का पक्ष रखा था। हेमंत सोरेन सरकार में रखते थे नंबर 2 को पोजिशन सुदिव्य कुमार सोनू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी नेताओं में माना जाता था। सरकार या अपने विभाग से जुड़े मुद्दों को वह जनता के सामने मजबूती से रखते थे। हाल के दिनों में शिक्षा, शहरी विकास, खेल और पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर वह लगातार सक्रिय रहे। अगस्त में छात्र आंदोलन के दौरान उन्होंने सरकार की ओर से परीक्षा सुधार और जांच से जुड़े फैसलों की जानकारी भी दी थी। उनके अचानक निधन को झारखंड की राजनीति और सरकार के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। गिरिडीह में उनके निधन की खबर फैलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ अस्पताल और उनके आवास की ओर पहुंचने लगी।
Source link
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन:गिरिडीह आवास पर देर रात आया हार्ट अटैक, हेमंत कैबिनेट में थी 4 विभागों की जिम्मेदारी
