![]()
मोहाली शहर के लोगों को आज छुट्टी वाले दिन सुबह ही बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। इलाके के फेज-एक से छह सेक्टर व कई गांवों में आज चार घंटे का कट लगेगा। कट सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेगा। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए फेज-1 में पावर काम द्वारा जरूरी काम किया जाना है। ऐसे में लोगों को अपने काम जल्दी निपटाने होंगे। यह अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। ऐसे में सुबह के समय पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है।
पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 31.5 एमवीए होगी जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 20 एमवीए से बढ़ाकर 31.5 एमवीए करेगा। ऐसे में 6 सितंबर को 1-फेज ग्रिड पर शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
ऐसे लोगों को उठानी पड़ेगी दिक्कत 1. शटडाउन के दौरान फेज-1 से फेज-6 तक सप्लाई प्रभावित होगी। 2. इसके अलावा ब्लोंगी, जुज्झारनगर और 1-फेज ग्रिड से जुड़े अन्य आसपास के इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी। 3. बिजली विभाग के अनुसार, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता और लोड क्षमता में सुधार के लिए किया जा रहा है। विभाग ने लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।
Source link
मोहाली में सुबह 8 बजे से चार घंटे बिजली कट:ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए होगी मेंटीनेंस, दोपहर 12 बजे मिलेगी राहत
