![]()
शाजापुर जिले के नेशनल हाईवे-52 पर टुकराना जोड़ के पास रविवार देर रात करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार स्लीपर यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में बस में सवार करीब 32 यात्री घायल हो गए। इनमें ड्राइवर और क्लीनर की हालत गंभीर बताई गई है। ड्राइवर और क्लीनर को प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण अभी साफ नहीं है और मामले की जांच की जा रही है। गुना से इंदौर जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक, पाटीदार ट्रैवल्स की स्लीपर बस गुना से इंदौर की ओर जा रही थी। शाजापुर बायपास पर टुकराना जोड़ के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। ड्राइवर बस में फंसा, रेस्क्यू कर बाहर निकाला हादसे के बाद ड्राइवर बस के अंदर फंस गया था। पुलिस और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। क्लीनर भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। सूचना मिलते ही लालघाटी और सुनेरा थाना पुलिस की डायल-112 टीमें और हाईवे-1033 की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तस्वीरे देखिए… हादसे में ये सभी घायल हुए घायलों में विमलाबाई (50), आनंदलाल (30), सपना (22), कैलाश (34), ज्योति (19), जितेंद्र (34), मोनिका (18), विशाल शर्मा (29), भगवान सिंह कुशवाह (24), रेखा (35), देवा (29), राकेश (38), दिनेश (35), परमानंद (34), गोमती (32), रितेश (25), नितेश गौड़ (26), नितेश (20), रोहित (14), अंजली (23), ग्यारसीलाल (26), उमेश सेन, बजेश (40), उदित (22), बबली (28), काव्या (25), पवन सेन (24), भावेश (17), शौर्य (9), भाग्यश्री और अंबिका शामिल हैं।
Source link
शाजापुर में डिवाइडर से टकराई स्लीपर बस, 32 यात्री घायल:ड्राइवर-क्लीनर गंभीर, इंदौर रेफर; गुना से इंदौर जा रही थी
