![]()
हरदोई में गुमशुदगी और अपहरण के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इनमें तीन बच्चों की 30 साल की मां, 15 साल की किशोरी और 10 साल का बच्चा शामिल हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित थानों में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला 1 सितंबर को अचानक घर से लापता हो गई। उसके पति के मुताबिक, वह उस दिन घर पर नहीं था। वापस लौटने पर पत्नी घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं लगा। पति ने शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेझा निवासी अनुज पुत्र झुन्नी पर महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला मोबाइल फोन भी साथ ले गई है। बघौली थाना क्षेत्र से 15 साल की किशोरी के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बघौली चौराहा निवासी प्रिंश पुत्र सूर्य प्रकाश पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। शनिवार शाम 6:05 बजे बघौली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने शादी का झांसा देने और अपहरण से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। घर से निकला 10 साल का बच्चा, रिश्तेदारों में भी नहीं मिला पिहानी कोतवाली क्षेत्र के नटपुरवा (राभा) गांव में 10 वर्षीय लीलाधर पुत्र शिवम के लापता होने से परिवार परेशान है। दादी पूनम पत्नी ओमकार के मुताबिक, बच्चा अचानक घर से गायब हो गया। आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को बच्चे की पहचान से जुड़ी जानकारी भी दी है। लीलाधर का रंग काला, कद करीब साढ़े तीन फीट है। वह सफेद टी-शर्ट, लाल-सफेद हाफ लोअर और हवाई चप्पल पहने था। उसके माथे पर हल्का निशान है। तीनों मामलों में पुलिस ने शुरू की तलाश लीलाधर के मामले में दादी पूनम की शिकायत पर शनिवार सुबह 11:05 बजे पिहानी पुलिस ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस बच्चे की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों की अलग-अलग जांच की जा रही है। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर लापता लोगों की तलाश की जा रही है और आरोपों की भी जांच की जा रही है।
Source link
हरदोई में तीन अलग-अलग जगहों से 3 लोग लापता:3 बच्चों की मां, किशोरी और 10 साल का बच्चा लापता; पुलिस ने दर्ज किए केस
