Headlines

धमतरी में 20 साल पुरानी सड़क की मांग पूरी:एक मंच पर दिखे भाजपा-कांग्रेस नेता, 16 किमी के लिए 35.87 करोड़ मंजूर, महापौर का सम्मान




छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के संबलपुर में सड़क निर्माण की सालों पुरानी मांग पूरी होने पर भाजपा और कांग्रेस के नेता एक ही मंच पर नजर आए। संबलपुर से छाती तक करीब 16 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 35.87 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। मंजूरी के बाद ग्रामीणों ने महापौर रामू रोहरा का सम्मान किया। संबलपुर से बोड़रा, बलियारा, भोथली, कंडेल, झिरिया और उड़ेना होते हुए छाती तक सड़क बनाई जाएगी। करीब 16 किलोमीटर लंबी यह सड़क 7 मीटर चौड़ी होगी। ग्रामीण लंबे समय से संकरी और खराब सड़क से परेशान थे और इसके चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कांग्रेस नेता बोले- जनता के काम में राजनीति नहीं आनी चाहिए कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर के बयान की सबसे ज्यादा चर्चा रही। उन्होंने कहा कि वे भी लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रयास कर रहे थे। सड़क की फाइल बजट तक पहुंच गई थी, लेकिन मंजूरी अटक गई थी। इसके बाद उन्होंने महापौर रामू रोहरा से मदद मांगी। उनके प्रयासों से सड़क को मंजूरी मिली। ‘जनता के काम के लिए मिलकर काम करना जरूरी’ निशु चंद्राकर ने कहा कि जनता के काम में दलगत राजनीति आड़े नहीं आनी चाहिए। जनता ने नेताओं को जिस काम के लिए चुना है, उसे मिलकर पूरा करना ही सबसे जरूरी है। महापौर ने सरकार का जताया आभार महापौर रामू रोहरा ने सड़क की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, मंत्री टंकराम वर्मा और ओपी चौधरी समेत सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह करीब 20 साल पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हुई है। सड़क चौड़ी होने से हादसों का खतरा होगा कम महापौर ने बताया कि मौजूदा सड़क पर ट्रक, कार और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के कारण हादसे का खतरा बना रहता था। सड़क चौड़ी होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सांकरा से रुद्री तक केनाल रोड को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई। संबलपुर में राजनीति से ऊपर दिखा जनता का मुद्दा संबलपुर के मंच पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि सड़क जैसे जनहित के मुद्दे पर राजनीतिक मतभेद पीछे रह सकते हैं। यहां कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन जनता का हित राजनीति से ऊपर नजर आया। महापौर बोले- यह राजनीति नहीं, काम का विषय मंच पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के साथ नजर आने को लेकर महापौर रामू रोहरा से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का नहीं, बल्कि काम का विषय है। वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी हुई है और इससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *