![]()
रोहतक में 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और महिला का शव देखकर आसपास के लोग भी सहम गए। वारदात के बाद आरोपी खुद सदर थाना पहुंच गया और पुलिस को मां की हत्या करने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव ब्राह्मणवास पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इस खबर के अपडेट किया जा रहा…
Source link
रोहतक में बेटे ने मां को गला घोंटकर मारा:हत्या के बाद खुद थाने में जाकर सरेंडर किया, अकेली रहती थी
