![]()
हरियाणा के नारनौल में पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामदगी मामले में सप्लाई करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। सीआईए नारनौल की टीम ने उसे 5 सितंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया गया। डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि यह मामला 15 अप्रैल 2026 का है। उस समय सीआईए नारनौल ने थाना निजामपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दीपक निवासी नियाज अलीपुर और मोहित निवासी बाछौद को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से 12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना निजामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में खुला सप्लायर का नाम पुलिस पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपियों ने बरामद चिट्टा शहर के सेक्टर एक निवासी महिला जसविंद्र कौर से खरीदा था। इसके बाद सीआईए टीम ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला नशीला पदार्थ कहां से लाती थी और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करती थी। पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। सप्लाई चेन खत्म करने पर फोकस पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है। केवल तस्करों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि नशे की पूरी सप्लाई चेन को खत्म करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
नारनौल में पुलिस ने महिला चिट्टा सप्लायर को किया गिरफ्तार:5 महीने बाद CIA ने दबोचा, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस, नसीबपुर जेल भेजा
