Headlines

बेमेतरा में 20 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ी:मानपुर की महामाया टीम लगातार दूसरी बार बनी विजेता,हजारों दर्शकों ने लिया उत्सव का आनंद




श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कुर्मीपारा, वार्ड क्रमांक 20 में दही हांडी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजक योगेश वर्मा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। करीब 20 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ने के लिए युवाओं ने मानव पिरामिड बनाया। पिरामिड के सबसे ऊपर पहुंचे युवक ने कृष्ण का रूप धारण कर मटकी फोड़ी। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए रखा गया था। मानपुर की महामाया टीम ने लगातार दूसरी बार दही हांडी फोड़कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपए के साथ मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कृष्ण के रूप में युवक सबसे ऊपर पहुंचा दही हांडी फोड़ने के दौरान युवाओं ने कई स्तरों का मानव पिरामिड बनाया। सबसे ऊपर पहुंचे युवक ने कृष्ण के रूप में मटकी तक पहुंचकर उसे फोड़ा। इस दौरान पूरे परिसर में जयकारे और तालियों की गूंज रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पार्षद लकी साहू सहित कई पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों, पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों और सहयोगी टीमों का भी सम्मान किया गया। सूर्य दल को 5 हजार का विशेष पुरस्कार प्रतियोगिता में शामिल सूर्य दल के खिलाड़ियों के उत्साह और साहस को देखते हुए समिति ने उन्हें 5 हजार रुपए का विशेष पुरस्कार दिया। वहीं कचरा बोदरा की हास्य-सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया। DJ, लाइटिंग और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह बना रहा। विधायक बोले- युवाओं को मिलता है प्रतिभा दिखाने का मंच विधायक दीपेश साहू ने आयोजक योगेश वर्मा को कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा और कला दिखाने का अवसर देते हैं। उन्होंने शहर में इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने की जरूरत बताई। नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने आयोजन को भव्य बताते हुए कहा कि कार्यक्रम का माहौल देखकर बेमेतरा में वृंदावन जैसा दृश्य नजर आ रहा था। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अगले साल पुरस्कार 1 लाख से ज्यादा करने की तैयारी आयोजक योगेश वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष भी महामाया मानपुर की टीम ने प्रतियोगिता जीती थी और इस बार भी उसने खिताब बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में आयोजन को और भव्य बनाने की तैयारी है। भविष्य में 1 लाख रुपए से अधिक का पुरस्कार रखने की योजना है। हजारों दर्शकों से भरा रहा किसान भवन परिसर दही हांडी देखने के लिए बेमेतरा शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। किसान भवन परिसर दर्शकों से भरा रहा। लोगों ने दही हांडी फोड़ने के रोमांच के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। भक्ति, मनोरंजन और युवाओं के जोश से पूरा परिसर जन्माष्टमी के रंग में रंगा नजर आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *