Headlines

Nishant Mishra Appointed LJP Ram Vilas Bihar Media Incharge


पटना13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नीतीश कुमार मिश्रा। - Dainik Bhaskar

नीतीश कुमार मिश्रा।

बिहार में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर नीतीश कुमार मिश्रा उर्फ निशांत मिश्रा को बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

नई जिम्मेदारी के साथ ही पार्टी को उम्मीद है कि बिहार में उसका मीडिया नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा और संगठन की गतिविधियों और नीतियों को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

नीतीश कुमार मिश्रा को मिली बिहार मीडिया विंग की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार नीतीश कुमार मिश्रा (निशांत मिश्रा) को बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने उम्मीद जताई है कि नीतीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी का मीडिया विंग और अधिक सशक्त होगा। साथ ही संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जाएगा।

चिराग पासवान ने जारी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी

नीतीश कुमार मिश्रा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब चिराग पासवान ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और विभिन्न राज्यों के संगठनात्मक पदों में व्यापक बदलाव किया है।

नई टीम में पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। माना जा रहा है कि संगठन के विस्तार और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से नई टीम तैयार की गई है।

अब्दुल खालिक फिर बने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव

इसके पहले पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में अब्दुल खालिक को एक बार फिर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सांसद राजेश वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना को राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अनुभवी नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका देते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कोशिश की है।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष बदले, सुरेंद्र विवेक को कमान

बिहार संगठन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की जगह सुरेंद्र विवेक को लोजपा (रामविलास) बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजू तिवारी को राष्ट्रीय स्तर पर महासचिव की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद बिहार प्रदेश संगठन की कमान सुरेंद्र विवेक को सौंपी गई है। इसे बिहार में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

युवा, छात्र और महिला विंग में नए चेहरे

पार्टी ने अपने विभिन्न प्रकोष्ठों और विंग्स में भी नए नेतृत्व को जिम्मेदारी दी है। युवा और छात्र राजनीति में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए सांसद शांभवी चौधरी को छात्र प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, प्रणब कुमार को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। महिला संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी चंद्रप्रभा भाटिया को दी गई है, जिन्हें महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *