![]()
जालंधर के वार्ड नंबर 51 में कांग्रेस को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब मोहित गुप्ता, मेघा खुराना, ओजतन खुराना और रोहित के नेतृत्व में करीब 100 समर्थकों ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) ज्वाइन कर ली। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक राकेश कुमार, राज कुमार, गुरचरण कुमार और मुकेश भी शामिल हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और वरिष्ठ आप नेताओं की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम से जालंधर वेस्ट में पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। इस दौरान मोहिंदर भगत ने चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया और पंजाब के कोयला संकट के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार ठहराईं। युवाओं के जुड़ने से जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी को मिली नई ऊर्जा वार्ड नंबर 51 से मोहित गुप्ता, मेघा खुराना, ओजतन खुराना और रोहित के साथ उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य राकेश कुमार (मोहित जी के पिता), राज कुमार (ताया जी), गुरचरण कुमार (चाचा जी) और मुकेश सहित लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के साथ कमल लोहिया, सुभाष गोरिया, डॉ. मनीष, एडवोकेट सनी वर्मा और हरसिमरनजीत सिंह बंटी भी मौजूद रहे। मोहिंदर भगत ने कहा कि इन युवा साथियों के आने से वार्ड नंबर 51 में सुभाष गोरिया के हाथ मजबूत होंगे और पूरे जालंधर शहर, विशेषकर जालंधर वेस्ट में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। हर वर्ग के विकास और सामाजिक सरोकारों के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध नवागंतुक साथियों का स्वागत करते हुए मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार व्यापारी, किसान और मजदूर हर वर्ग का ध्यान रख रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ और ‘रन फॉर इक्वैलिटी’ जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही, सतगुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व और सतगुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस जैसे आयोजनों के जरिए सरकार हर धर्म और आस्था का पूरा सम्मान कर रही है। पंजाब का संपूर्ण मुख्य विकास मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हो रहा है। चन्नी के आरोपों पर मंत्री भगत का तीखा पलटवार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा लगाए गए लॉटरी घोटाले के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के पास अब केवल आरोप लगाने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। उन्होंने कहा की विपक्ष आरोप लगाता रहे, हमें इसकी कोई चिंता नहीं है क्योंकि जनता सब कुछ जानती है। वे अपना काम करें और हम जनता की सेवा का अपना काम करते रहेंगे। कोयला संकट पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना पंजाब में कोयला और बिजली संकट पर बोलते हुए मोहिंदर भगत ने स्पष्ट किया कि थर्मल प्लांटों के लिए कोयले की आपूर्ति पूरी तरह केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। केंद्र सरकार किसी न किसी तरह आम आदमी पार्टी की सरकार को परेशान करने और कोयले की सप्लाई में बाधा डालने की कोशिश कर रही है, ताकि पंजाब के लोगों को परेशानी हो। उन्होंने कहा कि मान सरकार लगातार प्रयासरत है और इतिहास में पहली बार राज्य सरकार ने प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदने का प्रयास किया है, ताकि राज्य को बिजली संकट से पूरी तरह बाहर निकाला जा सके। विपक्ष में भगवंत मान के मुकाबले का कोई चेहरा नहीं नॉर्थ हल्के के पूर्व प्रभारी दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने और विपक्षी दलों की उठापटक पर टिप्पणी करते हुए मंत्री भगत ने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल या भाजपा चाहे अपना नेतृत्व बदलें या उम्मीदवार, अब जनता का रुझान बदलने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के मुकाबले विपक्ष में ऐसा कोई नेता नहीं है जो उनके सामने टिक सके।
Source link
जालंधर में 100 कांग्रेसियों ने थामा आप का दामन:, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने साधा चन्नी पर निशाना, कहा- मान का कोई मुकाबला नहीं
